लॉगिन

CG के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Chhattisgarh July 18, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG  के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

CG के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

रायपुर। CG Weather Update : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बीते दो दिनों से बारिश के बाद आज मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रदेश में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश हो सकती है।

CG Weather Update : मौसम विभाग ने दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव और दंतेवाड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर वज्रपात होने की भी संभावना जताई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds