लॉगिन

छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला

Raipur October 31, 2023 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला

छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने पहले और दूसरे चरण के लिए अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पहले चरण में प्रदेश की 20 विधानसभा सीटों में से 9 सीटें वीआईपी यानी हाई प्रोफाइल सीटें हैं। वहीं दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों में से 34 सीटें वीआईपी  हैं। कुल मिलाकर प्रदेश में 43 सीटें हाई प्रोफाइल हैं। इन सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस और जेसीसीजे के दिग्गज नेताओं के बीच मुकाबला होगा। भाजपा, कांग्रेस और जेसीसीजे के प्रत्याशी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे।

पहले चरण के लिए 7 नवंबर को प्रदेश में चुनाव कराए जाएंगे। इसके तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित संभाग बस्तर की 12 सीटों और दुर्ग संभाग के नक्सल प्रभावित जिले राजनांदगांव, कवर्धा और खैरागढ़ की विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में प्रदेश की कुल 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर रखी है। इसके बाद 17 नवंबर को प्रदेश की कुल 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।

90 विधानसभा सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के इन प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला-

बस्तर से बीजेपी प्रत्याशी मनीराम कश्यप के सामने कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल होंगे

जगदलपुर से बीजेपी प्रत्याशी किरणदेव सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी जीतिन जायसवाल

नारायणपुर से बीजेपी प्रत्याशी केदार कश्यप के सामने कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप

कांकेर से बीजेपी प्रत्याशी आशाराम नेताम के सामने कांग्रेस प्रत्याशी शंकर ध्रुव

कोंडागांव से बीजेपी प्रत्याशी लता उसेंडी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल मरकाम

केशकाल से बीजेपी प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम के सामने कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम

दंतेवाड़ा से बीजेपी प्रत्याशी चेतराम अरामी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी चविंद्रा महेंद्र कर्मा

अंतागढ़ से बीजेपी प्रत्याशी विक्रम उसेंडी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रुप सिंह पोटाई

भानुप्रतापपुर से बीजेपी प्रत्याशी गौतम उईके के सामने कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी

कोंटा से बीजेपी प्रत्याशी सोयम मुका के सामने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा

चित्रकोट से बीजेपी प्रत्याशी विनायक गोयल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज,

बीजापुर से बीजेपी प्रत्याशी महेश गागड़ा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी

मोहला-मानपुर से बीजेपी प्रत्याशी संजीव साहा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी  इंद्र शाह मंडावी

खुज्जी से बीजेपी प्रत्याशी गीता घासी साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू

पंडरिया से बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी

खैरागढ़ से बीजेपी प्रत्याशी विक्रांत सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा

राजनांदगांव से बीजेपी प्रत्याशी रमन सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन

डोंगरगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी विनोद खांडेकर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी हर्षिता स्वामी बघेल

डोंगरगांव से बीजेपी प्रत्याशी भरतलाल वर्मा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी दिलेश्वर साहू

कवर्धा से बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर, वर्तमान मंत्री

अंबिकापुर से बीजेपी प्रत्याशी राजेश अग्रवाल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी त्रिभुनेश्वर शरण सिंहदेव

सीतापुर से बीजेपी प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत

लुंड्रा से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद मिंज के सामने कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम राम

जशपुर से भाजपा प्रत्याशी रायमुनि भगत के सामने कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार भगत

कुनकुरी से विष्णुदेव साय के सामने कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज

पत्थलगांव से भाजपा प्रत्याशी गोमती साय के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह

प्रेमनगर से भाजपा प्रत्याशी भूलन सी मरावी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह

भटगांव से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े के सामने कांग्रेस प्रत्याशी पारसनाथ राजवाड़े

प्रतापपुर से भाजपा प्रत्याशी शकुंतला के सामने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी मरावी

रामानुजगंज से भाजपा प्रत्याशी राम विचार नेताम के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की

सामरी भाजपा प्रत्याशी उधेश्वरी पैकरा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी विजय पैकरा

बैकुंठपुर से भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े के सामने कांग्रेस प्रत्याशीअंबिका सिंहदेव

मनेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रमेश सिंह

भरतपुर-सोनहत से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब सिंह कमरो

बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे

कोटा से भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव

तखतपुर से भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह

बिल्हा से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक के सामने कांग्रेस प्रत्याशी सियाराम कौशिक

मस्तूरी से भाजपा प्रत्याशी कृष्णमूर्ति बंदी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया

बेलतरा से भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला के सामने कांग्रेस प्रत्याशी विजय केसरवानी

मुंगेली से भाजपा प्रत्याशी पुन्नी लाल मोहले के सामने कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी

लोरमी से भाजपा प्रत्याशी अरुण साव के सामने कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू

मरवाही से भाजपा प्रत्याशी प्रणव कुमार मरपच्ची के सामने कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव

जांजगीर चांपा से भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप

अकलतरा से भाजपा प्रत्याशी सौरभ सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी राघवेंद्र सिंह

पामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संतोष लहरे के सामने कांग्रेस प्रत्याशी शहद हरबंस

सक्ति से बीजेपी प्रत्याशी खिलावन साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत

चंद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार यादव

जैजैपुर से भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्र के सामनेकांग्रेस प्रत्याशी बालेश्वर साहू

लैलूंगा से भाजपा प्रत्याशी सुनीता सत्यानंद रठिया के सामने कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार

रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक

खरसिया से बीजेपी प्रत्याशी महेश साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल

धरमजयगढ़ से भाजपा प्रत्याशी हरिश्चंद्र रठिया के सामने कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत राठिया

कोरबा से बीजेपी प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के सामने कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल

कटघोरा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर

पाली-तानाखार से भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके के सामने कांग्रेस प्रत्याशी दिलेश्वरी सिदार

रामपुर से भाजपा प्रत्याशी ननकी रामकवंर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह रठिया

बलौदाबाजार से भाजपा प्रत्याशी टंकराम वर्मा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी

भाटापारा से भाजपा प्रत्याशी शिवरतन शर्मा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी इंदर कुमार साव

कसडोल से भाजपा प्रत्याशी धनीराम धीवर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहू

बिलाईगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल जांगड़े के सामने कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरे

सारंगढ़ से भाजपा प्रत्याशी शिव कुमारी चौहान के सामने कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी जांगड़े

रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास

रायपुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत के सामने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय

रायपुर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा

रायपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा

धरसींवा से भाजपा प्रत्याशी अनूज शर्मा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा

अभनपुर से भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू

आरंग से बीजेपी प्रत्याशी गुरु खुशवंत सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया

बिंद्रानवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन राम मांझी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी जनकलाल ध्रुव

राजिम से भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अमितेष शुक्ला

संजारी बालोद से भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव के सामने कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा

डोंडीलोहारा से बीजेपी प्रत्याशी देवलाल हलवा ठाकुर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेड़िया

गुंडरदेही से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी कंवर सिंह निषाद

दुर्ग शहर से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा

दुर्ग ग्रामीण से बीजेपी प्रत्याशी ललित चंद्राकर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू

भिलाई नगर से भाजपा प्रत्याशी से प्रेम प्रकाश पांडे के सामने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव

वैशाली नगर भाजपा प्रत्याशी राकेश सेन के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर

अहिवारा से भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्ट के सामने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे

पाटन से बीजेपी प्रत्याशी दुर्ग सांसद विजय बघेल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल और इसी सीट से जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी चुनानी मैदान में हैं।

बेमेतरा से भाजपा प्रत्याशी दीपेश साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी आशीष छाबड़ा

साजा से बीजेपी प्रत्याशी ईश्वर साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र चौबे

नवागढ़ से बीजेपी प्रत्याशी दयाल दास बघेल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार

महासमुंद से भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रश्मि चंद्राकर

सरायपाली से भाजपा प्रत्याशी सरला कोसरिया के सामने कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद

बसना से संपत अग्रवाल भाजपा प्रत्याशी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र बहादुर सिंह

खल्लारी से भाजपा प्रत्याशी अलका चंद्राकर के सामने कांग्रेस पर का प्रत्याशी द्वारिकाधीश यादव

धमतरी से बीजेपी प्रत्याशी रंजन दीपेंद्र साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी ओंकार साहू

सिहावा से भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका मरकाम

कुरूद से भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर

90 विधानसभा सीटों पर आरक्षण का गणित

छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं, इसमें से 39 सीटें आरक्षित है, 29 अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 10 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। 51 सीट सामान्य है। प्रदेश की कुल आबादी में 32 फीसदी आदिवासी वर्ग यानी की अनुसूचित जनजाति से है। 13 फीसदी आबादी एससी यानी की अनुसूचित जाति वर्ग से आती है और सबसे बड़ा जनाधार जो की 47 फीसदी है वह ओबीसी वर्ग से है।

छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनीतिक स्थिति

इस बार के चुनाव में कांग्रेस के सामने सरकार बचाने की चुनौती रहेगी। वहीं भाजपा एक बार फिर राज्य की सत्ता में आने की कोशिश करेगी। भाजपा और कांग्रेस ने 90 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अन्य दलों की बातें करें आप आदमी पार्टी 57, बसपा 58, जेसीसीजे 84 और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी 46 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के सियासी समीकरण की बात करें तो इस वक्त 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 71, भाजपा के 13, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 3 और बसपा 2 विधायक हैं। वहीं एक सीट रिक्त है।

बसपा और जीपीपी का गठबंधन

इस बार के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का गठबंधन है। बसपा ने 58 और जीजीपी ने 32 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

जेसीसीजे का दो सीटों पर हमर राज पार्टी और जीपीपी को समर्थन

जेसीसीजे ने कुल 84 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। उसने गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ सीट पर जीजीपी प्रत्याशी टीकम नागवंशी और बालोद जिले के डौंडीलाहारा सीट पर हमर राज पार्टी के गिरवर सिंह ठाकुर को समर्थन दिया है। यानी इन सीटों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। जेसीसीजे ने विधानसभा चुनाव 2018 में कुल 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। बसपा गठबंधन के साथ कुल सात सीटें जीते थे। इसमें बसपा के दो और जेसीसीजे के 5 सीटें शामिल थीं।

इस बार किनके-किनके बीच मुकाबला

स बार 2023 के चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होने की उम्मीद है। इसके अलावा आप, बसपा, जेसीसीजे जैसे दल भी अपनी दावेदारी को मजबूत बता रहे हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम- 2018

कांग्रेस-68

बीजेपी -15

जेसीसीजे-5

बसपा- 2

कुल वोटिंग- 76.45%

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds