कुंभ राशि में होगी शुक्र और सूर्य की युति, इन 3 राशिवालों को खूब मिलेगा पैसा

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 13 फरवरी को सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। धन के दाता शुक्र 7 मार्च को इस राशि में विराजमान होंगे। कुंभ राशि में शुक्र और सूर्य की युति बनेगी। ऐसे में इसका प्रभाव राशियों पर रहेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं। जिनकी आय और संपत्ति बढ़ सकती है। साथ ही हर काम में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये राशियां।

वृश्चिक राशि

सूर्य और शुक्र की युति वृश्चिक राशिवालों के लिए अनुकूल रहेगी। यह युति राशि के चतुर्थ भाव में बनेगी। इस अवधि में भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस समय कोई वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। अगर होटल से जुड़ा काम करते हैं तो अच्छा मुनाफा मिल सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र की युति शुभ रहेगी। यह मिलन कुंडली के पंचम भाव में होगा। इस अवधि में बच्चे से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मुलाकात प्रभावशाली लोगों से होगी। हर जिम्मेदारी बखूबी तरीके से निभा पाएंगे। ग्रहों के संयोग से धन प्राप्ति की संभावना है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि

सूर्य और शुक्र की युति लाभकारी हो सकती है। इस दौरान मकर राशि के जातकों को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आपकी कम्युनिकेशन स्किल से लोग प्रभावित होंगे। नौकरीपेशा लोगों को आय के अन्य स्त्रोत मिलेंगे। साथ ही मनोकामनाएं पूरी होंगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds