युवती का कंकाल मिलने से मचा हडकंप, अपहरण कर मांगी थी फिरौती..पैसे नहीं देने पर की युवती की हत्या

कोरबा- छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव लेपरा से दो महीने पहले गायब हुई युवती का कंकाल मिला है। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

ज्ञात हो कि युवती सिलाई सीखने के लिए अपने सहेली के साथ घर से गई थी। जिसके बाद उसे बीच रास्ते से उठा लिया गया, यानी उसका अपहरण कर लिया गया था। किडनैप करने वाले आरोपियों ने परिवार को कॉल करके 5 लाख की फिरौती मांगी थी। साथ ही कहा था कि, अगर पैसा नहीं दिया तो लड़की को जान से मार देंगे। इसके बाद परिजनों ने बांगों थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

2 महीने बाद मिला कंकाल…

ग्राम केराझरिया कोसाबाड़ी जंगल में युवती की दफनाई हुई लाश मिली है। पांचों आरोपी सलिहाभाटा के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

Back to top button

This will close in 20 seconds