गणेश स्थापना को लेकर दो पक्षों में बवाल : थाने के बाहर जमकर हुई मारपीट, महिलाओ के साथ भी झूमाझटकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात गणेश स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, मामला मारपीट तक पहुंच गया। विवाद के दौरान दोनों ओर से जमकर हाथापाई हुई और महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। पूरे मामले को शांत कराने के लिए जब लोग थाना पहुंचे तो वहां भी दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए और थाने के बाहर बड़ा हंगामा हो  गया। कॉलोनी में अलग-अलग गणेश स्थापना को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते-देखते बवाल में बदल गई।

पुरानी रंजिश में एक युवक की हत्या

वहीं बलौदा बाजार जिले में मौत का मामला सामने आया था। मड़कड़ा और झबड़ी गांवों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश आखिरकार एक खूनी संघर्ष में बदल गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

युवकों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी

मिली जानकारी के अनुसार, झबड़ी और मड़कड़ा गांव के युवकों के बीच पुरानी अदावत के चलते 2 जुलाई को हुई मारपीट की घटना ने ही इस पूरे घटनाक्रम की नींव रखी। इस दौरान मड़कड़ा गांव के युवकों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की उदासीनता ने हालात और बिगाड़ दिए। । अगस्त को जब झबड़ी गांव के दो युवक नानू कौशिक और अमन वर्मा मड़कड़ा के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान मड़कड़ा गांव के कुछ युवकों ने टांगी और धारदार हथियारों से मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में नानू कौशिक की मौत हो गई। वहीं अमन वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds