लॉगिन

खेल खेलने की कोई उम्र नहीं होती : 65 की उम्र में पहलवान नामदेव साहू ने आंध्रप्रदेश में लहराया परचम, जीता मेडल

Chhattisgarh August 5, 2023 रिपोर्टर: shailesh
खेल खेलने की कोई उम्र नहीं होती : 65 की उम्र में पहलवान नामदेव साहू ने आंध्रप्रदेश में लहराया परचम, जीता मेडल

खेल खेलने की कोई उम्र नहीं होती : 65 की उम्र में पहलवान नामदेव साहू ने आंध्रप्रदेश में लहराया परचम, जीता मेडल

बालोद : पहलवान नामदेव साहू खेल के क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ते हुए आंध्र प्रदेश में जाकर विजयनगरम में सिल्वर मेडल हासिल किया है। नामदेव साहू बचपन से ही खेल जगत में अपनी पहचान बनाते आ रहे हैं। उन्होंने कुश्ती एवं कबड्डी के खेल में अच्छे -अच्छों को धूल चटायी है।

पहलवान नामदेव साहू ने 16 साल की उम्र में जिला चैंपियन कुश्ती में अपना परचम लगाया था। इसके बाद खेल से ही उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट में सेवा दी है। वर्तमान में राष्ट्रीय कोच कबड्डी में छत्तीसगढ़ में कुश्ती पावरलिफ्टिंग एवं कबड्डी में कोच हैं। इससे पहले वे मध्यप्रदेश से सीनियर नेशनल खेल में परचम लहरा चुके हैं। हाल ही में 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 23 से 25 जून 2023 को कवर्धा में गोल्ड मेडल दिला चुके हैं।

65 की उम्र में जज्बा

नामदेव साहू की उम्र 65 साल हो चुकी है, लेकिन खेल के प्रति जज्बा कहीं से कम नहीं नजर आता है। लगभग 50 वर्षों से बालोद जिले के पास बदनारा गांव में वह हर  कबड्डी कराते आ रहे हैं। आज भी युवाओं की तरह खेलकूद में काफी तंदरुस्त नजर आते हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को खेल में कोचिंग के साथ प्रेरणा देना और समय-समय पर उनको उत्साहवर्धन करने का है। उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में खेल को जीवित रखना है और युवाओं को इस खेल के माध्यम से देश में नाम रोशन करना है।

खेल खेलने की कोई उम्र नहीं होती

उन्होंने बताया कि खेल मनुष्य के जीवन में क्रांति लाता है। खेल से युवाओं में प्रतिभा के साथ-साथ शरीर भी तंदुरुस्त रहता है। खेल खेलने की कोई उम्र नहीं होती है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन खेल खेलते रहना चाहिए। वहीं, पहलवान नामदेव साहू के बालोद जिले में आगमन पर जिला पावर लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष जोगेंद्र नाथ योगी, डौंडी लोहारा के पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया साहू समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष साहू  भुवन साहू मधु कांत यादव राजेश यादव, के के देवांगन, लक्ष्मण देवांगन प्रदीप नाग, चेतन यादव, लोकनाथ निषाद ने स्वागत किया और इस जीत के लिए बधाई दी

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds