CG ग्रामीण बैंक में हुई चोरी : पासबुक प्रिंटर समेत कई सामानों पर किया हाथ साफ, पूर्व विधायक कमरो ने सरकार पर कसा तंज

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में चोरों ने ग्रामीण बैंक में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर बैंक से 1 नग पासबुक प्रिंटर, राउटर, 7 नग मॉनिटर चोरी करके ले गए। चोर बैंक की खिड़की को राड से तोड़कर अंदर घुसे थे। नए बस स्टैंड केल्हारी के पास यह बैंक संचलित है। वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पूर्व विधायक कमरो ने सरकार पर तंज कसा है।

दिनों दिन बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद  छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, केल्हारी में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के चोर लाकर्स तक नही पहुंच पाए वरना बैंक में रखे नोटों की गड्डिया भी चोरी कर ले जाते। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में एक चोर कैद भी हुआ। केल्हारी पुलिस अब बैंक प्रबंधन की शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच कर रहीहै।

पूर्व विधायक ने पुलिस कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल 

केल्हारी के ग्रामीण बैंक में हुई चोरी की घटना के बाद पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया में लिखा है कि, विष्णु के कुशासन और काल्पनिक सीएम दीदी के क्षेत्र में अब बैंक भी चोरों से सुरक्षित नहीं है। कल रात केल्हारी के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में हुई चोरी यह बता रही है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था खस्ताहाल है। काल्पनिक सीएम दीदी रेणुका सिंह जैसे विधानसभा क्षेत्र से गायब है वैसे ही रात्रि गश्त से पुलिस टीम गायब है। काल्पनिक सीएम दीदी रेणुका सिंह के क्षेत्र में दिख रहा है विष्णु का कुशासन|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds