युवक को नग्न अवस्था में बंधक बनाकर पीटा, बोला- 50 हजार चाहिए वरना गला काट दूंगा, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। एक युवक के अपहरण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बदमाश युवक के कपड़े उतारकर मारपीट करते नजर आ रहा है। उसे धमकाते हुए बोल रहा है कि 50 हजार चाहिए, वरना गला काट दूंगा। पीड़ित नग्न अवस्था में बिस्तर पर बैठा नजर आ रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो में धमकाते दिख रहे युवक को हिरासत में लिया है। उसके अन्य साथियों की पतासाजी की जा रही है। अब तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वीडियो रायपुर का है या बाहर का। आरोपित का कहना है कि यह वीडियो 10 दिन पुराना ओडिशा का है। हालांकि हर बार बयान बदलने की वजह से पुलिस अब आरोपित के मोबाइल लोकेशन सहित अन्य तकनीकी मदद से जांच कर रही है। आरोपित पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की पहचान कर ली है। उससे भी पूछताछ की गई है। वीडियो में वह बहुत डरा-सहमा दिख रहा है। उसके हाथों में रस्सी बंधी हुई है। वह एक अंधेरे कमरे के बिस्तर पर बैठा नजर आ रहा है। सामने खड़ा बदमाश उसे लगातार धमका रहा है। वीडियो में बदमाश, युवक से कह रहा है कि उसे 50 हजार रुपये चाहिए। उसे फोन पर पैसे मंगाने को कहता है। साथ ही उसे धमकाते हुए कहता है कि यदि उसने किसी को इस जगह की लोकेशन बताई तो वह उसे मार डालेगा। फिर बदमाश उसे किसी भी तरह की होशियारी न करने के लिए चेताता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds