CG : युवक को जलते आग में दिया धक्का.. मुहर्रम का अलाव देखने पहुँच था पीड़ित, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज..

कोरबा: मुहर्रम के एक दिन पहले मंगलवार को कत्ल की रात अंगार देखने पहुंचे गांव के एक किशोरवय युवक को अंगार में धकेलने वाले लड़कों के खिलाफ हत्या का प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

यह पूरा मामला कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा का है। ताजिया निर्माण के बाद अंगार (अलाव) जलाकर उसके आसपास कुछ लोग मौजूद थे। यहां 14-15 साल के गांव के किशोरवय लड़के भी मौजूद थे। अंगार देखने के लिए गांव के ही तीन भाई भी पहुंचे थे और अंगार के पास बैठे थे। इन्हीं में शामिल एक किशोर सरवन को वहां पहुंचे 6-7 लड़कों ने विवाद में धक्का देकर अंगार में गिरा दिया और भाग गए। पहले भी इनमें विवाद रहा है। सरवन के अंगार में गिरते ही अफरा- तफरी मच गई और उसे तुरंत बाहर निकाला गया।

सरवन का पीठ का कुछ हिस्सा झुलस गया है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही रात में डायल 112 की टीम और करतला पुलिस मौके पर पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds