Site icon khabriram

इन 2 राशियों के लिए लकी होगा साल 2024, मिलेगा सच्चा प्यार

shukra gochar

शुक्र देव को प्रेम, विवाह और सुख का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र के मजबूत होने से व्यक्ति को हर तरह की सुख-सुविधाएं और विलासिता मिलती है। कम प्रयास से भी व्यक्ति को सफलता मिलती है। ज्योतिष शास्त्र कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने की सलाह देता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, उन्हें सच्चा प्यार जरूर मिलता है। साथ ही जल्द ही शादी के भी योग बनते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। शुक्र इस समय वृश्चिक राशि में है और जनवरी में धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में जनवरी माह में 2 राशि वाले लोगों को सच्चा प्यार मिलेगा।

शुक्र राशि परिवर्तन

शुक्र इस समय वृश्चिक राशि में हैं और 18 जनवरी को रात 8:56 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस अवधि में 29 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र तथा 9 फरवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में शुक्र प्रवेश करेंगे। इसके बाद, यह 12 फरवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे।

वृषभ राशि

ज्योतिषियों के मुताबिक, जनवरी महीने में वृषभ राशि वालों को सच्चा प्यार मिल सकता है। शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर के दौरान योग बन रहा है। इस समय शुक्र देव की दृष्टि वृषभ राशि के वैवाहिक घर पर है। इसलिए वृषभ राशि वालों को जनवरी 2024 में सच्चा प्यार मिलने की पूरी संभावना बन रही है। साथ ही गुरु के राशि परिवर्तन के कारण आने वाले दिनों में इन लोगों को आर्थिक लाभ भी हो सकता है।

मिथुन राशि

दैत्यों के गुरु शुक्र के धनु राशि में गोचर के दौरान मिथुन राशि के लोगों को सच्चा प्यार मिल सकता है। जनवरी के महीने में आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। इस माह आपको अपना पार्टनर मिल सकता है। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं, तो आपका रिश्ता और मधुर होगा। प्रेम विवाह के योग भी बन रहे हैं। पार्टनर का पूरा सहयोग और प्यार मिलेगा। जिस सपोर्ट की आपको लंबे समय से तलाश थी, आप उसे प्राप्त कर पाएंगे।

Exit mobile version