लॉगिन

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में महिला हॉकी टीम का पहला मैच थाईलैंड से, 27 अक्तूबर को होगा मुकाबला

Sports September 13, 2023 रिपोर्टर: shailesh
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में महिला हॉकी टीम का पहला मैच थाईलैंड से, 27 अक्तूबर को होगा मुकाबला

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में महिला हॉकी टीम का पहला मैच थाईलैंड से, 27 अक्तूबर को होगा मुकाबला

नई दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्तूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। हॉकी इंडिया ने इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत मलयेशिया और जापान के बीच होने वाले मैच से होगी जबकि भारत का सामना पहले दिन ही थाईलैंड से होगा। यह दिन का तीसरा मैच होगा।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता पांच नवंबर तक चलेगी। भारतीय टीम अभी अच्छी फॉर्म में है। उसने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था जबकि पिछले साल स्पेन में एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप में खिताब हासिल किया था। भारत ने 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी जबकि 2018 में वह उप विजेता रहा था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds