लॉगिन

महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को बनाया बंदी, मामला सामने आने पर मिली 11 साल की सजा

World July 16, 2023 रिपोर्टर: shailesh
महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को बनाया बंदी, मामला सामने आने पर मिली 11 साल की सजा

महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को बनाया बंदी, मामला सामने आने पर मिली 11 साल की सजा

यूके : यूके की एक महिला और एक केयरटेकर को एक दिव्यांग व्यक्ति को बंदी बनाने और खराब स्थिति में छोड़ने के लिए 11 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सभी दलीलों को ध्यान में रखते हुए आरोपियों को सजा सुनाई है।

मानसिक और शारीरिक रूप से किया प्रताड़ित

पोर्ट्समाउथ कोर्ट में एक मुकदमे के बाद, सारा समरसेट-हाउ और जॉर्ज वेब को अपने पति टॉम समरसेट-हाउ को बंदी बनाने और 2016 और 2020 के बीच एक देखभाल कार्यकर्ता (केयरटेकर) द्वारा दुर्व्यवहार के तीन मामलों में दोषी पाया गया। दरअसल, महिला का केयरटेकर के साथ प्रेम संबंध था। इन दोनों ने मिलकर पीड़ित को मानसिक और शारीरिक रूप से काफी प्रताड़ित किया।

बंदी बनाकर उठाते थे फायदा

40 वर्षीय पीड़ित सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित था और इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर का उपयोग करता था। वह काफी समय से बेड-रेस्ट पर हैं और कुपोषित हो चुके हैं। कथित तौर पर पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया था। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित समरसेट-हाउ ने अदालत में बताया कि वह जानकर काफी परेशान हुए थे कि उनकी पत्नी और केयरटेकर वेब ने उनका काफी तिरस्कार किया था और योजना बनाकर अगले पांच सालों तक उनका फायदा उठाने की योजना बनाई थी।

पीड़ित पति ने कोर्ट को सुनाई आपबीती

पीड़ित पति ने कहा, “यह सब सहना मेरे लिए दिन-ब-दिन काफी मुश्किल हो रहा था। मुझे लगा कि मुझे बस जिंदा रखा जा रहा है, ताकि मैं लोगों को दिखाई दूं और यह अपनी योजना में कामयाब हो जाएं।” अपनी पत्नी के बारे में बताते हुए वे काफी भावुक और गुस्सा हुए और कहा, “मैं यह सब खत्म करना चाहता था, मैं इसे संभाल भी नहीं सका, मुझे लगता है कि सारा ने किसी और के लिए मुझे बर्बाद कर दिया है, मुझे ऐसा लगता है जैसे मुझे एक तरफ धकेल दिया गया हो, मैं उस एक व्यक्ति पर भरोसा नहीं कर सका, जिसे हर पल मेरे साथ खड़ा रहना चाहिए था।”

उन्होंने दावा किया कि उन्हें चिंता थी कि वह अपने परिवार, विशेष रूप से अपनी मां के साथ फिर से नहीं मिल पाएंगे, जिनको उन्होंने अपनी पत्नी और मिस्टर वेब की वजह से अलग कर दिया। दरअसल, इन दोनों को इस बात का डर था कि पीड़ित की मां सबको इनका सच बता देगी। पीड़ित ने अदालत को बताया, “मैं उसे समझा नहीं सका कि क्या हो रहा था, मैंने सोचा कि बेहतर होगा कि वे दूर रहें।” समरसेट-हाउ ने कहा कि वह स्वतंत्र रूप से रहना चाहते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds