खत्म होने वाला है लाखों छात्रों का इंतजार, 30 अप्रैल को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्‍ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं को इंतजार खत्म होने वाला है. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को जारी किए जाएंगे.

शिक्षा मंत्री ने दी रिजल्‍ट की जानकारी

परिक्षा पर‍िणाम को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए जाने की जानकारी दी है. वहीं आधार लिंकिंग के कारण 10 लाख छात्रों की संख्या घटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कई छात्रों ने अभी आधार लिंक नहीं किया है, जिसके चलते यह स्थिति बनी है. सभी छात्रों का ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है और किसी भी गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी.

अंतिम चरण में रिजल्‍ट की प्रक्रिया

इसके पहले, परीक्षा परीणाम को लेकर मंडल की सचिव पुष्‍पा साहू ने बताया था कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्‍यांकन कार्य पूरा हो चुका है. अब केवल काउंटिंग करना और परीणाम को तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है, जो अंतिम चरण में है. ऐसे में बोर्ड किसी भी समय परिणाम जारी करने की घोषणा कर सकता है.

पहले 15 अप्रैल को होना था परीणाम जारी

आपको बता दें कि प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 20 और 21 फरवरी को शुरू किया गया था, जो 18 मार्च चला था. हालांकि परीक्षा के दौरान हिंदी का पेपर लीक होने का मामला भी सामने आया था, जिसके बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी. यही कारण है कि परीक्षा परिणाम में देरी हुई है. पहले बोर्ड ने रिजल्‍ट की तारीख 15 अप्रैल रखी थी, लेकिन इस तारीख तक मूल्‍यांकन का कार्य पूरा नहीं हो सका.

लाखों छात्रों को है परीक्षा परीणाम का इंतजार

इस साल 10वीं (हाईस्‍कूल) में कुल 3,20,535 विद्यार्थियों ने पंजीकृत किया, जबकि 12वीं (हायर सेकेंडरी) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है. ऐसे में बड़ी संख्‍या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए बोर्ड रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे हैं.

साल 2025 का रिजल्‍ट रहा था बेहतर

साल 2025 में छत्तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा था. उस समय कक्षा 10वीं में 68.76 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे. वहीं कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में 82.25 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds