इस दिन रिलीज होगा अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ का टीजर, भोला से है कनेक्शन

मुंबई :  अजय देवगन (Ajay Devgn) जल्द फिल्म भोला में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए एक्टर एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब सिंघम ने अपने फैंस के साथ एक और गुड न्यूज शेयर की है। फिल्म भोला के अलावा अजय की फिल्म मैदान भी काफी चर्चा में है।

इस दिन रिलीज होगा मैदान का टीजर

इसी बीच उनकी ‘मैदान’ को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मंगलवार को अजय ने एलान किया कि उनकी फिल्म ‘मैदान’ का टीजर ‘भोला’ की रिलीज तारीख यानी 30 मार्च को जारी किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने ‘मैदान’ का नया पोस्टर साझा किया है। अजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, ‘एक आदमी। एक विश्वास। एक आत्मा। एक सच्ची कहानी पर आधारित। मैदान में उतरेगा सारा इंडिया। 30 मार्च को टीजर जारी।’

23 जून को होगी रिलीज

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ की लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म का फैंस भी बहुत समय से इंतजार कर रहे हैं। पहले कोरोना की वजह से दो साल इस फिल्म का इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। दर्शकों को मैदान देखने के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। टीजर रिलीज डेट के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है। फिल्म ‘मैदान’ 23 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सईद अब्दुल रहीम की है बायोपिक

‘मैदान’ फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम की बायोपिक फिल्म है। उन्हें भारतीय फुटबॉल जगत के पिता के तौर पर जाना जाता है। इस फिल्म में अजय के अलावा प्रियामणि, गजराज राव, बोमन ईरानी और रुद्रनील घोष जैसे कलाकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds