लॉगिन

भाजपा-कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्‍याशियों की आय का है स्रोत कृषि, पेंट्रोल-पंप, ब्याज, किराया, पूर्व मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री की इतनी है संपत्ति

Raipur October 31, 2023 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा-कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्‍याशियों की आय का है स्रोत कृषि, पेंट्रोल-पंप, ब्याज, किराया,  पूर्व मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री की इतनी है संपत्ति

भाजपा-कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्‍याशियों की आय का है स्रोत कृषि, पेंट्रोल-पंप, ब्याज, किराया, पूर्व मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री की इतनी है संपत्ति

रायपुर :  विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे भाजपा-कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्‍याशियों ने अपनी आय का स्रोत खेती-बाड़ी बताई है। वहीं ज्यादातर करोड़पति प्रत्याशियों की आय का स्रोत पेंट्रोल-पंप, ब्याज, किराया, ईंट भट्टा आदि है।

राजनीतिक पार्टियों के जिन प्रत्याशियों ने निर्वाचन कार्यालय को शपथ पत्र प्रस्तुत किया है। उनमें ज्यादातर प्रत्याशियों ने कृषि, पेंट्रोल-पंप से कमाई का जरिया बताया है। यह जानकारी प्रत्याशियों ने आयकर विभाग के आयकर विवरणी में भी प्रस्तुत किया है। जिन प्रत्याशियों ने पेट्रोल-पंप उल्लेखित किया है, उनमें संख्या का जिक्र नहीं है, लेकिन अनुमान हैं कि इसकी संख्या एक से अधिक हैं।

सभी प्रत्याशियों के पास सोना-चांदी और एफडीआर

प्रत्याशियों ने जो चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा दिया है। उसमें सोना-चांदी और एफडीआर शामिल हैं। इसके साथ ही शेयर बाजार अन्य क्षेत्रों में निवेश की जानकारी उल्लेखित की गई है। पत्नियों की संपत्तियों का ब्यौरा भी प्रत्याशियों ने बताया है।

मुख्यमंत्री की पत्नी के पास ज्यादा चल संपत्ति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नामांकन में प्रस्तुत शपथ-पत्र के मुताबिक चल संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल आगे हैं। मुख्यमंत्री ने पाटन विधानसभा सीट से सोमवार को नामांकन भरा। बघेल द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र के अनुसार, उनकी सकल संपत्ति एक करोड़ आठ लाख 78 हजार 591 रुपए है, जबकि उनकी पत्नी की चल सम्पत्ति तीन करोड़ 11 लाख 69 हजार 515 रुपए है। शपथ पत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री के पास एक महिंद्रा अल्ट्रस एसयूवी, एक ट्रेक्टर, पत्नी के पास मारुति 800 के अलावा तीन ट्रैक्टर है। मुख्यमंत्री के बैंक खातों में 56 लाख तीन हजार 923 रुपए जमा हैं। मुक्तेश्वरी बघेल के खाते में एक करोड़ 38 लाख 15 हजार 326 रुपए जमा है।

मुख्यमंत्री की अन्य संपत्ति का ब्यौरा
  1. 10 तोला सोना (जेवरात) है, तो वहीं उनकी पत्नी के पास 40 तोला सोना (जेवरात) और 2 किलो चांदी है
  2. भूपेश बघेल के पास कुल 20 करोड़ 19 लाख 39 हजार 244 रुपए मूल्य की अचल संपत्ति है, इसमें भिलाई-3 स्थित 20.966 एकड़ कृषि भूमि शामिल है
  3. उनकी पत्नी के पास आठ करोड़ 99 हजार पांच हजार 83 रुपए मूल्य की अचल संपत्ति है। इसमें भिलाई-3 के मानसरोवर आवासीय परिसर में प्लाट भी शामिल है।
  4. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कर्ज भी हैं। इसमें बैंकों के 16 लाख एक हजार दो सौ पांच रुपए बकाया है, वहीं उनकी पत्नी पर 12 लाख 81 हजार 365 रुपए का कर्ज है।
सबसे अधिक आय वाले प्रत्याशियों की संपत्ति
प्रत्याशी का नाम पार्टी कुल संपत्ति आय स्रोत
मोहम्‍मद अकबर कांग्रेस 14 करोड़ कृषि, पेंट्रोल-पंप
विक्रांत सिंह भाजपा 9 करोड़ कृषि,पेंट्रोल-पंप
डा. रमन सिंह भाजपा 15 करोड़ कृषि, किराया, ब्याज
भावना बोहरा भाजपा 33 करोड़ व्यवसाय, कृषि
लखेश्वर बघेल कांग्रेस 8 करोड़ कृषि, पेंट्रोल-पंप, ईंट
नीलकंठ टेकाम भाजपा 1 करोड़ सैलरी
कवासी लखमा कांग्रेस 2 करोड़ कृषि
लता उसेंडी भाजपा 3 करोड़ कृषि, पेंट्रोल-पंप, पेंशन
हर्षिता स्वामी बघेल कांग्रेस 2 करोड़ अलाउंस, हाउस इंकम
इंद्रशाह मंडावी कांग्रेस 4 करोड़ पेंशन,कृषि

(नोट-आंकड़े एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक)

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds