लॉगिन

The Night Manager 2: रावण की लंका में अपने ही हाथ जलाएंगे आदित्य? पहले से ज्यादा खतरनाक होगा अनिल कपूर का वार

BOLLYWOOD June 5, 2023 रिपोर्टर: shailesh
The Night Manager 2: रावण की लंका में अपने ही हाथ जलाएंगे आदित्य? पहले से ज्यादा खतरनाक होगा अनिल कपूर का वार

The Night Manager 2: रावण की लंका में अपने ही हाथ जलाएंगे आदित्य? पहले से ज्यादा खतरनाक होगा अनिल कपूर का वार

मुंबई : आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला था। उसके पहले सीजन में दोनों ही एक्टर के काम की काफी सराहना हुई थी। पहले सफल सीजन के बाद फैंस ‘द नाइट मैनेजर’ के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

अब ‘द नाइट मैनेजर’ के दूसरे सीजन का धमाकेदार ट्रेलर ऑडियंस के सामने आ चुका है। इस सीजन में शैली और शान के बीच की तकरार और भी ज्यादा इंटेंस होने वाली है, क्योंकि इस बार शान, शैली उर्फ अनिल कपूर को बर्बाद करने के लिए खुद ही रावण की लंका में घुस गए हैं।

अनिल कपूर का पहले से ज्यादा शातिर दिखा किरदार

‘द नाइट मैनेजर’ के सीजन 2 के ट्रेलर की शुरुआत होती है, एक दमदार वॉइस ओवर के साथ, जहां आदित्य कहते हैं कि ‘रावण की लंका जलाने के लिए आग तो लगानी पड़ेगी। इसके बाद होता है तेज धमाका और गोलीबारी।

आदित्य रॉय कपूर ट्रेलर में शॉन सेनगुप्ता का किरदार निभा रहे हैं, जोकि एक पूर्व इंटेलिजेंस ऑफिसर है और शैलेंद्र रुंगता उर्फ अनिल कपूर  कारोबार खत्म करने के लिए वह उनकी गैंग में ही मिल जाता है और उनके खिलाफ एक ऐसा प्लान बनाता है, जो सस्पेंस से भरपूर है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds