लॉगिन

एमएमसी जोन के नक्सली प्रवक्ता ने फिर जारी किया लेटर, 1 जनवरी को हथियार बंद संघर्ष विराम करने की कही बात

Chhattisgarh November 28, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एमएमसी जोन के नक्सली प्रवक्ता ने फिर जारी किया लेटर, 1 जनवरी को हथियार बंद संघर्ष विराम करने की कही बात

एमएमसी जोन के नक्सली प्रवक्ता ने फिर जारी किया लेटर, 1 जनवरी को हथियार बंद संघर्ष विराम करने की कही बात

जगदलपुर : नक्सलियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. जहां एमएमसी (महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) जोन के नक्सली प्रवक्ता अनंत ने एक बार फिर लेटर जारी किया है. इस एमएमसी एमएमसी जोन के नक्सलियों द्वारा 1 जनवरी को हथियार बन्द संघर्ष विराम को अंजाम देने की बात कही गई है.

1 जनवरी को हथियार बन्द संघर्ष विराम करेंगे एमएमसी जोन के नक्सली

नक्सली प्रवक्ता अनंत ने लेटर जारी कर एमएमसी जोन के नक्सलियों द्वारा 1 जनवरी 2026 को हथियार बन्द संघर्ष विराम को अंजाम देने की बात कही है. नक्सली प्रवक्ता ने कहा है कि एक-एक करके समर्पण न करें. सब एक साथ जाएंगे. उसने यह भी कहा कि वे अपने साथियों के साथ सरकार की पूना मारगेन अभियान को स्वीकार करेंगे, समर्पण नहीं.

नक्सल प्रवक्ता ने आपसी तालमेल और संपर्क के लिए बाउपेंग का एक खुला फ्रीक्वेंसी नम्बर भी जारी किया है, और कहा है कि जो सरकार उन्हें ज्यादा तवज्जों देगी उसी सरकार के साथ जाएंगे. नक्सल प्रवक्ता ने कहा कि हथियार छोड़ने का मतलब जनता के साथ धोखा या गद्दारी नहीं है, बल्कि यह समय संघर्ष के लिए उचित नहीं है, क्योंकि हथियार एक साध्य है साधन नहीं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds