लॉगिन

बदमाशो के हौसले बुलंद : मामूली विवाद में 2 युवको पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh July 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बदमाशो के हौसले बुलंद : मामूली विवाद में 2 युवको पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

बदमाशो के हौसले बुलंद : मामूली विवाद में 2 युवको पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहाँ मामूली विवाद के बाद एक युवक ने दो बाइक सवारों पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना नगर के 256 चौक इलाके की है, जिसने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी। यह पूरा मामला दल्लीराजहरा नगर का है।

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को आरोपी ने रास्ते में रोक लिया और किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने तैश में आकर चाकू निकालकर दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी पर पहले भी कई अपराध दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही दल्‍्लीराजहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पहले से ही कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds