असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद : 7वीं की छात्रा के हाथ में अज्ञात लोगों ने चुभाई नशीली सुई, तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में किया भर्ती

कोटा। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कोटा में 7वीं की छात्रा के सीधे हाथ में अज्ञात लोगों ने कोई सुई जैसी चीज चुभा दी। इसके बाद बच्ची की तबियत खराब हो गई। स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कोटा में मध्यान्ह भोजन के समय लगभग 3 बजे 7 वीं की छात्रा सोनम साहू, पिता आनंद साहू उम्र 13 वर्ष, अपनी क्लास में बैठी थी। उसी समय स्कूल के पीछे कुछ असामाजिक किस्म के लड़के गाली-गलौज कर रहे थे। जिन्हें छात्रा ने गाली-गलौज करने से मना किया। इससे नाराज उन्ही में से एक लड़के ने छात्रा के सीधे हाथ में कोई सुईनुमा चीज चुभा दी।

उसे नशीली सुई होनें का अंदाजा लगाया जा रहा है। जिसके बाद छात्रा का हाथ कांपने लगा और जलन होने लगी। उसक सर में भी जलन होने लगी। जैसे ही स्कूल के प्रिंसिपल व शिक्षकों को इसकी जानकारी मिली तो छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लाकर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी छात्रा को आराम नहीं मिला तब छात्रा सोनम को सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया है।

लगा रहता है असामाजिक तत्वों का डेरा

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कोटा के आसपास असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कई बार की है। शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds