लॉगिन

बहन से छेड़छाड़ कर रहे थे बदमाश, भाई ने किया विरोध तो आरोपियों ने मार दिया चाकू

Chhattisgarh November 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बहन से छेड़छाड़ कर रहे थे बदमाश, भाई ने किया विरोध तो आरोपियों ने मार दिया चाकू

बहन से छेड़छाड़ कर रहे थे बदमाश, भाई ने किया विरोध तो आरोपियों ने मार दिया चाकू

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार चाकूबाजी, लूट और हत्या जैसी गंभीर मामले सामने आ रहे है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां बदमाशों ने एक लड़की के भाई को चाकू मार दिया। इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां कुछ बदमाश मिलकर एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे। युवती के भाई ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट करते हुए लड़की के भाई रौनक तांडी पर चाक़ू से हमला कर दिया। इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित के शरीर पर कई जगह घांव के निशान है।

कोतवाली थाना पुलिस ने चारो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान हर्ष सोनी,नवीन सोनी,रैंबो सैंदरे और ईशान दीप के रूप में हुई है। फ़िलहाल पुलिस की टीम आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds