Site icon khabriram

इन राशियों के लिए वरदान लेकर आएगा सूर्य और मंगल का मिलन, पलक झपकते दूर होंगी अड़चनें

surya-mangal

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौ ग्रह 12 राशियों में तय अवधि में भ्रमण करते हैं। प्रत्येक ग्रह निश्चित समय के बाद राशि में प्रवेश करता है। ग्रहों के गोचर से शुभ या अशुभ योग बनते हैं। सूर्य और मंगल मकर राशि में युति करेंगे। इन दोनों मित्र ग्रहों का मिलन फरवरी 2024 की शुरुआत में होगा। इससे कुछ राशियों को सुख-समृद्धि के साथ लाभ होने की संभावना है।

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और मंगल की युति लाभकारी हो सकती है। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार बढ़ाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आशातीत सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि

सूर्य और मंगल के मिलन से मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे दिन आ सकते हैं। फंसा हुआ पैसा इस अवधि में वापस मिल सकता है। कर्ज का बोझ से हल्का हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर हो सकती है। शेयर मार्केट से धन लाभ होने की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य और मंगल की युति लाभदायक साबित हो सकती है। इस दौरान आपके द्वारा किए गए काम का फल मिलेगा। पुराने निवेश से मुनाफा मिल सकता है। कई दिनों से रुके हुए काम में गति आएगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

Exit mobile version