Site icon khabriram

दिवाली से पहले बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत, शनिदेव की कृपा से बरसेगा धन

shanidev

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह हैं। ये ग्रह ढाई साल में अपना राशि परिवर्तन करते हैं। इस साल जनवरी में शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था। वहीं, अब मार्च 2025 में शनि कुंभ राशि से निकलेंगे। इस बीच शनि अपनी स्थिति में बदलाव करने वाले हैं। शनि इस समय वक्री चाल चल रहे हैं। 4 नवंबर को शनि, कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि की सीधी चाल चलने से कुछ राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है। इन राशियों की दिवाली काफी शानदार होने वाली है। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

वृषभ राशि

शनि की मार्गी चाल वृषभ राशि वालों के लिए काफी लकी साबित होने वाली है। इन लोगों को जमकर धन लाभ होगा। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस समय आपके सारे काम सफल होंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। दिवाली का समय आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

सिंह राशि

शनि के मार्गी होने से सिंह राशि वालों बहुत लाभ होगा। इन जातकों की कोई मनचाही इच्छा पूरी होगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। मानसिक शांति मिलेगी।

कुंभ राशि

कुम्भ राशि वालों के लिए अच्छे समय की शुरुआत होने वाली है। शनि के मार्गी होने से इस राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी या कोई वाहन खरीद सकते हैं। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

Exit mobile version