लॉगिन

CG : सड़क दुर्घटना में नहीं हुई थी जेल प्रहरी की मौत, हत्या कर दिया दुर्घटना का रूप, वीडियो बना हत्या की वजह

Chhattisgarh July 23, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : सड़क दुर्घटना में नहीं हुई थी जेल प्रहरी की मौत, हत्या कर दिया दुर्घटना का रूप, वीडियो बना हत्या की वजह

CG : सड़क दुर्घटना में नहीं हुई थी जेल प्रहरी की मौत, हत्या कर दिया दुर्घटना का रूप, वीडियो बना हत्या की वजह

जगदलपुर। बीते 15 जुलाई को नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम मारकेल मावलीगुड़ा कच्चा मार्ग पर जेल प्रहरी इनोस बक्श निवासी जेल लाइन की संदिग्ध स्थिति में शव मिलने के मामले का पुलिस ने राजफाश किया है। षड्यंत्रपूर्वक प्रहरी की हत्या करने के आरोप में सुरेश बघेल निवासी, साधुराम नाग व कामेश्वर बघेल उर्फ कामेश सभी निवासी ग्राम तालनार थाना पुसपाल जिला सुकमा हाल पता नेगीगुड़ा जगदलपुर को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से मृतक का क्षतिग्रस्त मोटर साइकिल व तीन मोबाइल बरामद किया गया है।

त्रिवेणी हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि मृतक इनोस कवर्धा का मूल रूप से रहने वाला था। यहां केंद्रीय जेल में प्रहरी के पद पर पदस्थ था। उसका शव मारकेल मावलीगुड़ा कच्ची सड़क के पास पाया गया था। शुरुआती जांच में इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। पीएम रिपोर्ट के बाद जांच की दिशा बदली। मौके पर गवाह का कथन लिया गया। 14 जुलाई की रात्रि में घटनास्थल ग्राम मारकेल में मावलीगुड़ा जाने की कच्चे मार्ग से लगे मकान में मृतक इनोस बक्श व सुरेश बघेल व इसके दो अन्य साथी साधुराम नाग व कामेश्वर बघेल के उसका साथ विवाद होना बताया गया।

इसके बाद से ही वे फरार हो गए थे। प्रकरण में फरार आरोपित की पतासाजी के लिए थाना प्रभारी नगरनार टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आरोपितों का मोबाइल लोकेशन साइबर सेल जगदलपुर से प्राप्त किया गया।

उनका लोकेशन तिरुपति आंध्रप्रदेश में पाए जाने पर टीम तिरुपति रवाना की गई। इस बीच पुलिस को गुमराह करने आरोपित बार-बार अपना लोकेशन बदल रहे थे। इसके उपरांत सटीक लोकेशन सुकमा में मिलने पर तीनों आरोपित सुरेश बघेल, साधुराम नाग तथा कामेश्वर बघेल उर्फ कामेश को दबोचा गया।

शराब के नशे में वीडियोबनाने पर की हत्या

आरोपित सुरेश बघेल एनएमडीसी प्लांट नगरनार में बस्तर कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। वह ग्राम मारकेल में किराए के रूम में अपने दोस्तों के साथ रहता था। आरोपित सुरेश बघेल की जान पहचान तीन चार माह पूर्व गुमा जिला सुकमा के मेला में मृतक इनोस से हुई थी।

तब से सुरेश बघेल व इनोस बक्श के साथ जान पहचान थी। 14 जुलाई को सुरेश बघेल व मृतक इनोस बक्श मंगडुकचोरा आड़ावाल के पास शराब पीने गए। शराब पीने के दौरान इनोस ने कामेश्वर का कुछ वीडियो बनाया। कामेश ने इनोस से वह वीडियो डिलीट करने कहा। उसके मना करने पर कामेश आकर इनोस के साथ झगड़ा करने लगा। वीडियो को डिलीट करने बात को लेकर इनोस बक्श को तीनों आरोपित लात घूसे से मारने लगे। अंदरूनी चोट से उसकी मौत हो गई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds