छत्तीसगढ़ तक पहुंची झारखंड शराब घोटाले की आंच, उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

रायपुर : झारखंड में सामने आए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच की आंच अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुकी है। इस मामले में झारखंड की विशेष भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने छत्तीसगढ़ के उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) इस पूरे घोटाले की गंभीरता से जांच कर रही है। एसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शराब घोटाले में राज्य सरकार को अब तक 38 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

छत्तीसगढ़ के कई नामचीन कारोबारी भी रडार पर

एसीबी की जांच में छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के बड़े कारोबारियों के नाम सामने आए हैं। रायपुर के सरोज लोहिया, बच्चा लोहिया और अतीमा खन्ना, भोपाल के मनीष जैन और राजीव द्विवेदी, पुणे के अजीत जयसिंह राव, अमित प्रभाकर सोलंकी और सुनील कुंभकर को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है।

इन सभी कारोबारियों से जल्द पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि इस घोटाले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं और छत्तीसगढ़ से भी और नाम उजागर हो सकते हैं।

पूरे घोटाले में अब तक क्या हुआ?

एसीबी की जांच में सामने आया है कि शराब के लाइसेंस, सप्लाई और बिलिंग में भारी फर्जीवाड़ा कर झारखंड सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुँचाया गया। इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और बड़े कारोबारी भी जाँच एजेंसियों की रडार पर आ चुके हैं।

प्रशासन सख्त, जल्द और गिरफ्तारियां संभव

एसीबी और झारखंड पुलिस ने कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में और बड़े नामों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds