लॉगिन

3 साल की बच्ची के कब्र से गायब हुआ सिर, सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों में गुस्सा, अब एसआईटी करेगी जांच

Chhattisgarh May 29, 2026 रिपोर्टर: shailesh
3 साल की बच्ची के कब्र से गायब हुआ सिर, सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों में गुस्सा, अब एसआईटी करेगी जांच

3 साल की बच्ची के कब्र से गायब हुआ सिर, सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों में गुस्सा, अब एसआईटी करेगी जांच

बालोद : जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 3 साल की बच्ची के कब्र के साथ छेड़छाड़ कर उसके ऊपर तांत्रिक क्रिया किए जाने का आरोप लगा है. यही नहीं बल्कि बच्ची के सिर का कंकाल भी कब्र खोदने पर गायब था. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. जिसे देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है.

3 साल की बच्ची के कब्र से गायब हुआ सिर

दरअसल 9 अक्टूबर 2028 को माहुद बी गांव की रहने वाली 3 साल की बच्ची प्रिया साहू की तबियत खराब होने के चलते मौत हो गई थी. जिसे गांव के मुक्तिधाम में रीति रिवाज के साथ दफन किया गया था. शिवरात्रि के दिन जब गांव का एक व्यक्ति मुक्तिधाम की ओर अपने खेत जा रहा था तो बच्ची के कब्र में कुछ अजीब नजर आया और जब पास जाकर देखा तो कब्र के एक हिस्से को खोदे जाने जैसा दिखा. इसके अलावा पास के पेड़ के नीचे नींबू, बंधन, पान, दिए और अगरबत्ती नजर आई. यही नहीं बल्कि कब्र के चारों ओर चांवल के दाने भी मिले. जिसके बाद उसने गांव के जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों को सूचना दी.

सूचना मिलते ही कब्र के पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद परिजनों के आग्रह पर एसडीएम की अनुमति के बाद जब कब्र को खोदा गया तो बच्ची के सिर की खोपड़ी गायब थी.

अब एस आईटी करेगी जांच

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया. वहीं लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिला. इसके बाद पुलिस ने स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है. जिसकी कमान राजहरा सीएसपी एसआईटी का संभालेंगे. इसमें कई थानों के थाना प्रभारी और आरक्षक भी शामिल होंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds