लॉगिन

तंत्र-मंत्र से पैसा डबल” करने का खेल! 5 लाख की ठगी करने वाले बाप-बेटे को पुलिस ऐसे दबोचा

Chhattisgarh February 19, 2026 रिपोर्टर: shailesh
तंत्र-मंत्र से पैसा डबल” करने का खेल! 5 लाख की ठगी करने वाले बाप-बेटे को पुलिस ऐसे दबोचा

तंत्र-मंत्र से पैसा डबल” करने का खेल! 5 लाख की ठगी करने वाले बाप-बेटे को पुलिस ऐसे दबोचा

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के जरिए पैसा कई गुना बढ़ाने का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने अलग अलग ग्रामीणों से कुल पांच लाख रुपये ऐंठे और रकम वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा.

दरअसल, पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बलौदी निवासी 57 वर्षीय नोहर यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उनके अनुसार, वर्ष 2022 में आरोपी उनके घर पहुंचे और जादूमंतर से रकम कई गुना करने का दावा किया. 18 अक्टूबर 2022 को उन्होंने तीन लाख रुपये नकद आरोपियों को दे दिए. लेकिन समय बीतने के बावजूद न तो रकम लौटाई और न ही किसी तरह का फायदा मिला. जब पैसे की मांग की गई, तो आरोपी टालमटोल करते रहे. इसके बाद मामला दर्ज कराया गया.

 दूसरे ग्रामीण से भी दो लाख की ठगी

इसी तरह ग्राम रामपुर निवासी पराग कटियार ने भी पुलिस को बताया कि 2 नवंबर 2022 को आरोपियों ने उनसे दो लाख रुपये नकद लिए. उन्हें भी यही भरोसा दिलाया गया कि तंत्र-मंत्र से रकम कई गुना बढ़ा दी जाएगी. जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इस शिकायत पर भी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा सिंह क्षत्रिय के निर्देशन में पलारी थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच की. जांच के दौरान रायपुर जिले के ग्राम धौराभाठा निवासी आरोपी दीनदयाल जांगड़े और पुरुषोत्तम जांगड़े को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में दोनों ने कुल पांच लाख रुपये की ठगी करना स्वीकार कर लिया. पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद जब्त किए हैं.

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि अंधविश्वास और लालच ठगों का सबसे बड़ा हथियार है. जादू मंतर के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रकम ऐंठने वाले ऐसे गिरोह ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाते हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के चमत्कार या पैसा दोगुना करने जैसे झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds