9 दिसंबर से सोने की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, ज्येष्ठा नक्षत्र में दो ग्रहों का गोचर देगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य 3 दिसंबर (रविवार) को ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मंगल देव 9 दिसंबर को इसी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। दोनों ग्रहों की ज्येष्ठा नक्षत्र में युति होगी। जिससे पराक्रम योग का निर्माण होगा। कुछ राशियों के जीवन पर सूर्य और मंगल का प्रभाव दिखाई देगा। दोनों ग्रह वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। पराक्रम योग से साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक और शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आइए जानते हैं पराक्रम योग किन राशियों को लाभ देगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशिवालों के लिए पराक्रम राजयोग शुभ साबित होगा। इस दौरान समाज में मान-सम्मान बढ़ने की प्रबल योग है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। करियर चमकाने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। विदेश में जाने के इच्छुक जातकों का सपना भी पूरा हो सकता है। फ्रेशर्स को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जमीन की खरीद में फायदा हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए पराक्रम योग शुभ साबित हो सकता है। यह योग बनने से सभी क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक झगड़ों से राहत मिलेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को मनचाही सफलता मिल सकती है। पराक्रम योग अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रह है। लंबे समय से चल रही चिंता से राहत मिलेगी। जीवन में मानसिक शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में अधिक नजदीकियां आएंगी।

Back to top button

This will close in 20 seconds