heml

साल 2024 के पहले 4 महीने इन राशियों के लिए रहेंगे स्वर्णिम, बृहस्पति की कृपा से हर कार्य में मिलेगी सफलता

देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। फिलहाल ग्रह मेष राशि में विराजमान है। 1 मई 2024 तक इसी राशि में रहेगा। साल 2024 के पहले चार महीनों के दौरान बृहस्पति की 5वीं दृष्टि से सिंह राशि, 7वीं दृष्टि से तुला राशि और 9वीं दृष्टि से धनु राशि के देखेगा। गुरु की दृष्टि महत्वपूर्ण मानी गई है। गोचर राशि राशियों को प्रभावित करेगा। हालांकि तीन राशियां ऐसी हैं। जिन्हें इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि

बृहस्पति आपके लिए लाभकारी हो सकता है। गुरु आपकी राशि से 11वें स्थान पर गोचर कर रहा है। इस अवधि में भाग्य साथ देगा। आय के स्त्रोत उत्पन्न होंगे। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। वाहन खरीदने का सुख प्राप्त कर सकते हैं। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी। शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए देवगुरु का गोचर अनुकूल रह सकता है। बृहस्पति आपकी राशि के 9वें स्थान पर गोचर करेगा। इससे आपका भाग्योदय होगा। घर या परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। ग्रह स्थिति आपको सहयोग कर रही है। रिलेशनशिप के लिए विचार बदलेंगे और नकारात्मकता दूर होगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गुरु का गोचर फायदेमंद हो सकता है। बृहस्पति आपकी राशि से धन भाव में गोचर करेगा। इस अवधि में मुलाकात प्रतिष्ठित लोगों से हो सकती है। विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। कारोबार और करियर में लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button