लॉगिन

गौवंश का कटा सिर, पैर और अवशेष मिलने से फैली सनसनी, हिन्दू संगठनों में आक्रोश

Chhattisgarh October 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
गौवंश का कटा सिर, पैर और अवशेष मिलने से फैली सनसनी, हिन्दू संगठनों में आक्रोश

गौवंश का कटा सिर, पैर और अवशेष मिलने से फैली सनसनी, हिन्दू संगठनों में आक्रोश

महासमुंद : जिले के बागबाहरा विकासखंड के मुनगासेर गांव में गौ हत्या का मामला अब बड़ा रूप लेता जा रहा है…”कुछ दिन पहले इसी गांव में गौ माता का कटा हुआ सिर, पैर और अवशेष मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी।

गुस्साए ग्रामीणों ने बागबाहरा थाना पहुँचकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी, लेकिन एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई ना होने से अब लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।

स्थानीय विश्राम गृह में विभिन्न हिन्दू संगठनों ने प्रेस वार्ता कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। संगठनों का कहना है कि पुलिस पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है और मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

दरअसल, 21 अक्टूबर को गांव के एक व्यक्ति के घर भोज का आयोजन हुआ था, जहां आरोप है कि बकरा मांस में गौमांस मिलाकर गांव के नाबालिगों को खिलाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, गाय का कटा हुआ सिर घर के पास मिला, जबकि पैर और अन्य अंग पास के खेत में फेंके गए थे।

ग्रामीणों और संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो 31 अक्टूबर को बागबाहरा में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds