औषधीय गुणों से भरपूर मौसमी बोहार सब्जी की बढ़ी डिमांड, 250 रुपए प्रति किलो बिक रही, जानें खासियत

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गर्मियां शुरू होते ही सेहत और औषधीय गुणों से भरपूर मौसमी सब्जी बोहार की मार्केट में खूब डिमांग देखी जा रही है. गर्मियों के मौसम में दो से तीन महीने मिलने वाली इस मौसमी की कीमत किसी के होश ठिकाने लगाने के लिए काफी हैं. बेहद स्वादिष्ट सब्जी में शुमार बोहार को स्थानीय भाजी कहते हैं, जिसके लिए लोग वो कोई भी कीमत देने के लिए तैयार रहते हैं.

गर्मियों के मौसम में मिलने वाले मौसमी सब्जी बोहार की गिनती छत्तीसगढ़ के सबसे उम्दा सब्जियों में की जाती है. यह सब्जी बहुत ही कम समय के लिए मार्केट में उपलब्ध रहती है. फिलहाल मार्केट में इसकी कीमत 250 रुपए प्रति किलोग्राम है, लेकिन जैसे-जैसे इसकी डिमांड बढ़ेगी, इसकी कीमत 250 से  300 रुपए प्रति किलो पहुंचने में वक्त नहीं लगेगा.

गर्मियों के मौसम में सिर्फ दो-तीन महीने मिलती है बोहार

गौरतलब है छत्तीसगढ़ के सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट सब्जियों में शुमार बोहार जितनी भी महंगी क्यों ना हो, लोग इसे खरीदने के लिए तैयार होते हैं. गर्मियों के मौसम में सिर्फ दो-तीन महीने मिलने वाली बोहार स्वाद के साथ-साथ औषधिए गुणों से भी भरपूर होती है. जानकारों की मानें तो बोहार सब्जी में आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होती है, जो एनीमिया और हड्डी के लिए काफी फायदेमंद होती है.

खेतों में नहीं, ऊंचे-ऊंचे पेड़ों पर उगती है बोहार भाजी 

रिपोर्ट के मुताबिक बोहार भाजी खेतों में नहीं, बल्कि ऊंचे पेड़ों पर पाई जाने वाली भाजी है, जिसे तोड़ना काफी जोखिम भरा रहता है. इस भाजी को बनाने के लिए मिर्ची, लहसुन, प्याज और टमाटर की भारी मात्रा या फिर इमली या दही जैसे खट्टे चीजों का उपयोग किया जाता है ताकि भाजी खट्टे में स्वादिष्ट लग सके. इसे ग्रामीण अंचल के साथ शहरी क्षेत्र के लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है

स्वाद और औषधीय गुणों से भरपूर है मौसमी सब्जी

उल्लेखनीय है स्वाद और औषधीय गुणों से भरपूर मौसमी सब्जी बोहार को लेकर सब्जी विक्रेताओं में भी गजब का क्रेज होता है, क्योंकि बोहार भाजी से अच्छी खासी कमाई होती है. भाजी विक्रेता राम साव यादव बताते हैं कि कई लोग बोहार भाजी को तोड़ने के लिए बनिहार भी लगाते हैं, जो जोखिम भरे बोहार सब्जियों को तोड़कर मार्केट में बेचते हैं, जिससे वो अच्छा-खासा मुनाफा भी कमाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds