Site icon khabriram

तालाब में मछली मारने गए युवक की मिली लाश, गाव में तनाव के बाद पुलिस के जवान तैनात

जांजगीर-चांपा: जिले में एक युवक का शव बुधवार सुबह तालाब में तैरता हुआ मिला है। युवक अपने दोस्तों के साथ मंगलवार देर रात मछली पकड़ने के लिए गया था। सुबह लोगों ने शव बोरे में भरा तैरता देखा तो पुलिस को सूचना दी। आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। इसके बाद गांव में माहौल गरमा गया है। आरोप है कि तालाब मालिकों ने युवक की हत्या की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह हमारे भाई को मारा, हम भी जान लेंगे। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके तीन बेटे फरार बताए जा रहे हैं।

तालाब की रखवाली कर रहे लोगों ने युवक को पकड़ा

जानकरी के मुताबिक, महंत निवासी रामेश्वर प्रसाद डिगस्कर (38) मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार को अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद तीन दोस्तों के साथ रात करीब 11.30 बजे पास के तालाब में मछली पकड़ने के लिए गया था। जिस तालाब में वे गए थे, वहां ठेके पर मछली पालन किया जाता है। अगले दिन सुबह रामेश्वर का शव तालाब में तैरता मिला। रामेश्वर के दोस्तों का कहना है कि मछली पकड़ता देख तालाब की रखवाली कर रहे लोगों ने आवाज लगाई। इस पर वे भाग गए, लेकिन रामेश्वर वहीं फंस गया था।

पुलिस का कहना है कि, सुबह ग्रामीणों ने शव तैरता देखा तो सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंच शव को तलाब से बाहर निकलवाया गया। उसके शरीर पर मारपीट से चोट के निशान मिले हैं। सिर पर भी गंभीर चोट लगी है। जिसके उसकी मौत होने की आशंका है। रामेश्वर का शव बोरे में मिला है। उसके साथ मछली पकड़ने गए दोस्तों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद की मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

दूसरी ओर हत्या की बात सामने आने पर गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से हमारे भाई को मारा है उसी तरीके से हम लोग भी मारेंगे। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी संतोष को हिरासत में ले लिया है। वह तालाब का मालिक बताया जा रहा है। उसके तीन बेटों की तलाश जारी है।

Exit mobile version