शुक्र और बुध की युति इन राशियों को बनाएगी मालामाल, पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव का विशेष महत्व है। दो ग्रहों की युति से शुभ और अशुभ योग बनते हैं। 26 जनवरी से शुक्र और बुध सिंह राशि में युति बना चुके हैं। यह योग 7 अगस्त तक रहेगा। लक्ष्मी नारायण योग बनने से कुछ राशियों के कल्याणकारी दिन शुरू होंगे।

मेष राशि

लक्ष्मी नारायण योग मेष राशिवालों के लिए बेहद फलदायी रहने वाली है। इस योग के प्रभाव से सामाजिक स्तर के लोगों से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव हो सकता है। सभी लक्ष्य पूरे होंगे। व्यापारियों को भारी मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। कोई बड़ी चीज मिल सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग शुभ रहने वाला है। पैसों के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यस्थल पर बोनस मिल सकता है। शुक्र और बुध की युति जीवन में साहस लाएगी। जिन मामलों को अब तक टाल रहे थे उनमें तेजी आएगी। पूर्व में किए गए निवेश से बड़ा रिटर्न मिलने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का प्रोफेशनल जीवन अच्छा रहने वाला है। बड़ प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। विदेश से बेहतर मौके मिलने की उम्मीद है। शुक्र और बुध के बीच मित्रतापूर्ण संबंध लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds