छठ पर यमुना के हालात बदतर: श्रद्धालुओं को मजबूरन करना पड़ रहा प्रदूषित नदी में स्नान

मंगलवार को देश में नहाय-खाए के साथ महापर्व छठ का आगाज हो चुका है। आज से श्रद्धालुओं ने नहाय-खाए के साथ चार दिवसीय छठ की शुरुआत कर दी है। ऐसे में बहुत से लोगों ने यमुना के घाटों पर पहुंचकर महापर्व शुरू होने पर यमुना जी में डुबकी लगाई।

हालांकि, हर साल की तरह इस साल भी यमुना में प्रदूषण होने के कारण हाल-बेहाल है। एक तरफ नदी के आसपास गंदगी के ढेर, तो दूसरी तरफ नदी में तैरते जहरीले झाग और बदबू ने लोगों को परेशान कर रखा है।

आस्था और परंपरा के अनुसार नहाय-खाए वाले दिन श्रद्धालु सुबह नदी के घाटों पर पहुंचकर डुबकी लगाते हैं। दिल्ली के छठवर्ती भी यमुना जी में स्नान करने और डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। यमुना में बदबूदार पानी, गंदगी और जहरीला झाग है। ऐसे में लोग अपनी आस्था के कारण और परंपराओं को पूरा करने के लिए मजबूरन यमुना में स्नान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds