लॉगिन

भाजपा के विधानसभा घेराव पर मुख्यमंत्री का तंज, भाजपा के पास कोई मुद्दा नही, सिर्फ करती है हल्ला

Chhattisgarh March 15, 2023 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा के विधानसभा घेराव पर मुख्यमंत्री का तंज, भाजपा के पास कोई मुद्दा नही, सिर्फ करती है हल्ला

भाजपा के विधानसभा घेराव पर मुख्यमंत्री का तंज, भाजपा के पास कोई मुद्दा नही, सिर्फ करती है हल्ला

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम आवास को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा घेराव पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। 46 लाख मकान के आंकड़े कहां से आ गए? जबकि 7 लाख बचा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा भाजपा बताए कि हमारे सर्वे से सहमत है या नहीं? नए हितग्राही को मकान का लाभ मिलना चाहिए कि नहीं? भाजपा भ्रम फैलाने का काम कर रही है। भाजपा जो फॉर्म भरवा रही है उसकी सूची दे दे। भाजपा सिर्फ हल्ला करती है।

कैडर ही खत्म तो अनुकंपा नियुक्ति कैसे

दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति को लेकर सीएम ने कहा कि भाजपा बस हल्ला करती है। सदन में सवाल आया तो एक शब्द नहीं बोले। 2004 में नियम बना, 203 में फिर नियम बना। केवल 9 पात्र 2007 तक थे। भाजपा बताए 2048 तक कितनी अनुकंपा नियुक्ति की । अब क्योंकि शिक्षाकर्मी का कैडर ही खत्म हो गया है तो कैसे अनुकंपा नियुक्ति होगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds