पलक झपकते ही गले से झपट लेते थे चेन, आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

रायपुर : राजधानी में चेन स्नेचिंग चोरी के मामले पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देशभर में घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह शातिर चोर अधिकतर महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। महिलाओं को हवा भी नहीं लगता और गले से चेन उड़ जाता था। पलक झपकते ही महिला इन चोरों का शिकार हो जाती थी। यह शातिर चोर बैंक से पैसे लेकर निकलते ग्राहक को भी अपना शिकार बनाते थे।
इन्होने की शिकायत
बिलासपुर निवासी प्रार्थी अनुज अग्रवाल ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने मां और पत्नी के साथ रायपुर में शॉपिंग करने के लिए आए थे। उस दौरान पंडरी सिविल लाइन स्थित राजा तालाब के पास दो पहिया वाहन बजाज पल्सर में दो अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी के मां के गले से चेन उड़ाकर फराफ हो गया। गाड़ी का नंबर प्रार्थी ने नोट कर लिया था।
देवेंद्र नगर रायपुर निवासी प्रार्थिया अर्चना ने देवेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह घर से टहलने के बहाने बाहर निकली थी तभी बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी आके गले से सोने के चेन झपट कर फरार हो गए। उस दौरान प्रार्थिया ने गाड़ी का नंबर नोट कर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया।
तेलीबांधा रायपुर निवासी प्रार्थिया रजनी प्रेमचंद नी ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि एक कार्यक्रम में जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। आरोपी ने महिला के सोने के मंगल सूत्र को झपट कर फरार हो गया। भारतीय ने तेलीबांधा थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया।
पुलिस ने लिए ताबड़तोड़ एक्शन
रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने चैन स्नैचिंग लूट चोरी की घटना को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को अज्ञात आरोपियों के पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने चैन स्नैचिंग के मामलों पर गंभीरता से जांच की। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और जिन मार्ग में घटना हुआ उन मार्गों में सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला। उसके बाद टीम ने मुखबिर भी लगाया। मुखबिर और सीसीटीवी की मदद से पुलिस को चोरों की जानकारी प्राप्त हुई।
इस दौरान पुलिस टीम ने दो आरोपियों को पहले पकड़ा उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर 2 साथी का नाम और बताएं। टीम ने जिला कटिहार बिहार निवासी गुड्डू कुमार यादव, कटिहार, बिहार निवासी पप्पू यादव, चंदन कुमार यादव और कटिहार बिहार निवासी वीरू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 नग सोने की चैन और 2 दोपहिया वाहन जब तक किया गया मशहूका का कुल कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।