लॉगिन

साय कैबिनेट की बैठक होगी कल, कई अहम् मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना  

Chhattisgarh September 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
साय कैबिनेट की बैठक होगी कल, कई अहम् मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना  

साय कैबिनेट की बैठक होगी कल, कई अहम् मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना  

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कल साय कैबिनेट की बैठक होगी. बैठक नवा रायपुर के महानदी भवन में आयोजित की जाएगी. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे. इसमें प्रदेश की साय सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे.

कई मुद्दों पर होगी चर्चा

राजधानी रायपुर में होने वाली साय कैबिनेट की बैठक कल 30 सितंबर को दोपहर साढ़े 3 बजे से शुरू होगी. इसमें प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. माना जा रहा है कि इस बैठक में  प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा राज्य के किसानों के लिए नई योजनाओं और सब्सिडी, कृषि तकनीक और सहकारी समितियों से संबंधित प्रस्ताव, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, सरकारी अस्पतालों में सुधार और शिक्षा क्षेत्र में नए कार्यक्रम जैसे और भी कई विषयों पर इस बैठक में चर्चा होगी.

9 सितंबर को हुई थी बैठक

इस महीने साय कैबिनेट की यह दूसरी बैठक है. इससे पहले 9 सितंबर को बैठक हुई थी. जिसमें सभी 14 मंत्री बैठक में शामिल हुए थे. कई महत्वपूर्ण निर्णय इसमें लिए गए थे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds