लॉगिन

नाले में बहे मजदूर की 40 घंटे बाद मिली लाश, रेलवे लाइन बिछाने के दौरान हुआ था हादसा

Chhattisgarh July 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नाले में बहे मजदूर की 40 घंटे बाद मिली लाश, रेलवे लाइन बिछाने के दौरान हुआ था हादसा

नाले में बहे मजदूर की 40 घंटे बाद मिली लाश, रेलवे लाइन बिछाने के दौरान हुआ था हादसा

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के कोरबी गांव में तेज बारिश के कारण पुलिया निर्माण स्थल पर काम कर रहा मजदूर तेज बहाव में बह गया था. वह गेवरा-डोंगरगढ़ के बीच रेलवे ट्रैक बिछाने के काम में लगा था. घटना के 40 घंटे बाद उदय कुमार सिंह की लाश कुछ दूरी पर नाले में SDRF और पुलिस टीम ने बरामद की.

झारखंड के पलामू जिले निवासी उदय कुमार सिंह (पिता राजकुमार सिंह) कोरबा में गेवरा से डोंगरगढ़ के बीच बिछाई जा रही नई रेलवे लाइन के कार्य में लगा हुआ था. गुरुवार दोपहर कोरबी गांव में पुलिया निर्माण स्थल के नीचे काम करने के दौरान तेज बारिश होने लगी और वह तेज बहाव में आकर नाले में बह गया.

कोरबा जिले में लगातार झमाझम बारिश हो रही है. कटघोरा समेत पूरे क्षेत्र में भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds