लॉगिन

मकान मालकिन के घर पर मिली किरायेदार महिला की लाश : शव पर मिले चोट के निशान, हत्या के आरोप में मकान मालकिन गिरफ्तार

Chhattisgarh July 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मकान मालकिन के घर पर मिली किरायेदार महिला की लाश : शव पर मिले चोट के निशान, हत्या के आरोप में मकान मालकिन गिरफ्तार

मकान मालकिन के घर पर मिली किरायेदार महिला की लाश : शव पर मिले चोट के निशान, हत्या के आरोप में मकान मालकिन गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के चौहानपारा क्षेत्र में एक मकान से महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्रमिला अजय (31 वर्ष) निवासी अन्डोला, थाना कोसीर के रूप में हुई है। शव मकान मालकिन सरिता गोन्डे के घर से मिला, जिस पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू की।

प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने मकान मालकिन सरिता गोन्डे (45) और उसके भतीजे अमित कुर्रे (32) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सरिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अमित फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और यह पता लगाया जा रहा है कि मृतका प्रमिला अजय सरिता गोन्डे के घर कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में उसकी हत्या की गई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds