लॉगिन

नदी में तैरती मिली दो सगी बहनों की लाश, इलाके में सनसनी, बाजार से नहीं लौटी थी घर

Chhattisgarh January 21, 2026 रिपोर्टर: shailesh
नदी में तैरती मिली दो सगी बहनों की लाश, इलाके में सनसनी, बाजार से नहीं लौटी थी घर

नदी में तैरती मिली दो सगी बहनों की लाश, इलाके में सनसनी, बाजार से नहीं लौटी थी घर

कोंडागांव : केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अड़ेंगा नदी में दो सगी बहनों की लाश तैरती हुई मिली। दोनों महिलाएं बीते रविवार शाम साप्ताहिक बाजार से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची थीं।

परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार दो दिनों तक आसपास खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान बुधवार को अड़ेंगा नदी के किनारे पानी में दोनों महिलाओं के शव तैरते हुए नजर आए। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकलवाया।

मृतकों की पहचान बृजबति गावड़े (उम्र 57 वर्ष) और मनाय बाई (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं अपने मायके डोहलापारा आई हुई थीं।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। यह पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा का है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds