लॉगिन

छत्तीसगढ़ के जिस BJP नेता को भूपेश बघेल ने भेजा था जेल, उसके ‘पॉलिटिकल तमाचे’ से हिल गई पूरी कांग्रेस

POLITICS December 11, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
छत्तीसगढ़ के जिस BJP नेता को भूपेश बघेल ने भेजा था जेल, उसके ‘पॉलिटिकल तमाचे’ से हिल गई पूरी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ के जिस BJP नेता को भूपेश बघेल ने भेजा था जेल, उसके ‘पॉलिटिकल तमाचे’ से हिल गई पूरी कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना गया। इसके अलावा दो दिग्गज नेताओं का नाम डेप्यूटी सीएम के लिए भी घोषित किया गया। इन नामों में अरुण साव और विजय शर्मा का नाम शामिल है। इनमें से विजय शर्मा एक ऐसा नाम है, जिन्हें भूपेश बघेल सरकार में जेल जाना पड़ा था। अब उनका उपमुख्यमंत्री बनना कांग्रेस के मुंह पर तमाचे जैसा है।

भूपेश बघेल सरकार में जाना पड़ा जेल

विजय शर्मा को फायरब्रांड हिंदू नेता के तौर पर जाना जाता है। उन्हें तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल ने जेल भिजवाया था। इस बार उन्हें कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विजय मिली है। वह कांग्रेस के दिग्गज नेता और वन मंत्री मोहम्मद अकबर को हराकर विधायक बने हैं। लगभग 40,000 वोटों के मार्जिन से उन्हें जीत हासिल हुई है।

चुनाव प्रचार के दौरान बढ़ी थी गर्मी

जिस समय प्रचार चल रहा था, उस समय असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा कवर्धा आए थे। उन्होंने विजय शर्मा के लिए चुनावी रैली भी की थी। एक रैली में सरमा ने कहा था, ‘एक अकबर को जिताओगे तो सौ अकबर पैदा होंगे।’ इस बात का सीधा असर जनता पर पड़ा था। उनके लिए प्रचार करने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी आए थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds