लॉगिन

गवाह को धमकाने पहुंचे हत्या आरोपी की ही हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Chhattisgarh August 22, 2025 रिपोर्टर: shailesh
गवाह को धमकाने पहुंचे हत्या आरोपी की ही हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

गवाह को धमकाने पहुंचे हत्या आरोपी की ही हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

दुर्ग : केम्प-2 क्षेत्र में गुरुवार रात एक चौंकाने वाली वारदात हुई, जहां गवाह को धमकाने पहुंचे हत्या के आरोपी की ही चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पिता और पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल दुर्ग जिले के कैंप-2 स्थित श्याम नगर में गवाह को धमकाने पहुंचे हत्या आरोपी सोनू बाबू रेड्डी की सुधाकर मोहरे और उनके पुत्र ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी।सीएसपी हम प्रकाश नायक ने बताया कि मृतक की पहचान सोनू बाबू रेड्डी (26 वर्ष) निवासी श्याम नगर, कैंप-2 के रूप में हुई है। सोनू पहले से ही एक हत्या के मामले में आरोपी था और कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। इस मामले में सोनू के पड़ोसी सुधाकर मोहरे की पत्नी गवाह है।

उन्होंने ने बात की गुरुवार रात सोनू बाबू रेड्डी गवाह को धमकाने के इरादे से सुधाकर मोहरे के घर पहुंचा। सोनू के पास एक चाकू भी था। मौके पर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और इसी दौरान सोनू का चाकू जमीन पर गिर गया।

इसी मौके का फायदा उठाते हुए सुधाकर मोहरे और उनके पुत्र ने चाकू उठाकर सोनू पर हमला कर दिया। हमले में सोनू बाबू रेड्डी गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी सुधाकर मोहरे और उनके पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds