CG : राजधानी में बढ़ा चोरो का आतंक, रिटायर्ड प्रोफेसर के घर पर किया हाथ साफ़

रायपुर :  राजधानी रायपुर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर रिटायर्ड प्रोफेसर के घरों को नहीं छोड़ रहे तो आप समझ सकते हैं कि, आम लोगों को घरों का क्या हाल होगा। दरअसल, महावीर नगर इलाके में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर पर चोरी हुई है। घर में घुसकर शातिर चोरों ने लोहे के सामान समेत अल्युमिनियम का सामान चोरी किया है।

बताया जा रहा है कि, यह घटना आज सुबह 5:00 बजे के करीब है। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोर की तलाश में जुट गई है। यह पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

दिनदहाड़े मोटरसाइकिल पार

कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के मांढर में सूने मकान का ताला तोड़कर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल पार की गई थी। वहीं विधानसभा थाना अंतर्गत ग्राम सेमरिया में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 में रात के अंधेरे में धावा बोला था। वे मौके पर से गैस टंकी, कुकर और राशन लेकर फरार हो गए। सुबह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को रमजान की छुट्टी थी। अगली सुबह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने देखा कि, केंद्र का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो स्टोर रूम से चोरों ने गैस चूल्हा, गैस टंकी, कुकर, राशन और अन्य सामान पार कर दिया है। मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds