लॉगिन

आवारा कुत्तों का आतंक : स्कूल जा रहे मासूम को कुत्ते ने बुरी तरह नोचा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Chhattisgarh February 14, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आवारा कुत्तों का आतंक : स्कूल जा रहे मासूम को कुत्ते ने बुरी तरह नोचा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

आवारा कुत्तों का आतंक : स्कूल जा रहे मासूम को कुत्ते ने बुरी तरह नोचा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर : जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लखराम परसदा में आज एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक ने एक मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया।

जानकारी के अनुसार, बच्चा रोजाना की तरह सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, तभी रास्ते में अचानक एक खूंखार आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि कुत्ते ने बच्चे के शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह से नोच डाला, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुँचे और कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को भगाकर मासूम की जान बचाई। आनन-फानन में घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds