लॉगिन

बीच शहर में नशेड़ियो का आतंक : आपसी विवाद में युवक की चाकु मारकर हत्या, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल 

Chhattisgarh July 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बीच शहर में नशेड़ियो का आतंक : आपसी विवाद में युवक की चाकु मारकर हत्या, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल 

बीच शहर में नशेड़ियो का आतंक : आपसी विवाद में युवक की चाकु मारकर हत्या, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल 

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के पहले युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसी बीच युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया था। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। वहीं मामला सामने आने के बाद शहर की पुलिस पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सोमवार का है। मारपीट और हत्या का एक वीडियो भी सामने आया है। विडियो में युवकों के हाथ में सिगरेट है मौके पर डिपोजल इस बात का गवाह है कि मौके पर युवक नशा कर रहे थे। इसी बीच दोनों गुट में विवाद हुआ और मामला चाकूबाजी तक पहुँच गया। हमले में शिव गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सुरक्षा पर उठे सवाल.

गंभीर घटना होने के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में खुलेआम नशाखोरी और मर्डर इस बात की ओर इंगित करता है की शहर नशे का अड्डा बन गया है। जिसके चलते आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। वहीं मामले में लोगों का कहना है कि, बीच शहर में युवक की हत्या हो गई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

इसके पहले भी नशेडियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक को कुछ युवक बेरहमी से पीट रहे थे। बताया गया कि, ये मामला भी नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ था। सोमवार को हुए हत्याकांड में शामिल सभी युवकों की उम्र 25 से कम है वहीं एक नाबालिग भी इस हत्याकांड में शामिल है। ऐसे में ये सोचने का विषय है कि, आखिर युवा वर्ग नशे की इतनी गिरफ्त में कैसे है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds