पवित्र सावन मास का दसवा दिन : कोरबा का प्राचीन शिव मंदिर, सीएम विष्णुदेव साय ने शेयर किया वीडियो

रायपुर : कोरबा के प्राचीन शिव मंदिर का वीडियो सीएम विष्णुदेव साय ने शेयर किया है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, पवित्र सावन मास के दसवें दिवस पर कोरबा जिले के पाली स्थित प्राचीन शिव मंदिर का वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान भोलेनाथ को किया नमन। #छत्तीसगढ़_के_शिवालय
https://x.com/i/status/1818489260711800933
वहीं कनकी के कनकेश्वरधाम में भोलेनाथ के भक्तों का श्रावण के पवित्र महीनो में अधिक संख्या में भीड़ लगा रहा रहता है। इस स्थान से लगा हुआ ही हसदेव नदी है जिससे श्रद्धालुगण पैदल यात्रा कांवर के माध्यम से गंगा जल लेकर भगवान शिव को जल अभिषेक करने के लिए आते हैं। कई श्रद्धालु अमरकंटक मध्यप्रदेश से भी जल लेकर पैदल जल अभिषेक करने आते हैं और बाबा भोलेनाथ के प्रति अपना श्रद्धा भक्ति व्यक्त करते हैं।
बताया जाता है कि इस पवित्र स्थान पर जल एवं कनकी अभिषेक करने से लोगों की इच्छा अवश्य पूर्ण होती है। भगवान कनकेश्वर महादेव के कारण ही इस गांव का नाम कनकी रखा गया है। ग्राम कनकी के कनकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के पवित्र स्थान पर महाशिवरात्रि के दिन विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। जहां दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान कनकेश्वर का दर्शन करने आते हैं।