लॉगिन

CG तेलीबांधा शूट आउट : तीन और शूटर्स हरियाणा में पकड़े गए, तीन पहले ही झारखंड से हो चुके हैं गिरफ्तार

Chhattisgarh July 21, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG तेलीबांधा शूट आउट : तीन और शूटर्स हरियाणा में पकड़े गए, तीन पहले ही झारखंड से हो चुके हैं गिरफ्तार

CG तेलीबांधा शूट आउट : तीन और शूटर्स हरियाणा में पकड़े गए, तीन पहले ही झारखंड से हो चुके हैं गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दहशत का माहौल बनाने वाले शूटर्स गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इन शूटर्स ने 13 जुलाई को तेलीबांधा क्षेत्र में कारोबारी के ऑफिस के सामने दिन दहाड़े फायरिंग कर दहशत माहौल गनाया था।

रायपुर पुलिस ने रविवार को बताया कि, तेलीबांधा इलाके में हुए गोलीकांड के 6 आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है। इनमें से तीन आरोपियों को हरियाणा से पकड़ा गया है वहीं तीन आरोपियों को पहले ही गिरफतार किया जा चुका था। पुलिस ने बताया कि, झारखंड के अमनदीप वाल्मीकि गिरोह ने फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया है।

सभी अमन साहू गैंग के मेंबर्स

पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी अमन साहू गैंग के अंदर काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि, आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 से 12 टीम दूसरे राज्यों में भेजी गई थीं। 2  झारखंड और सिरसा से 4 लोगो को गिफ्तार किया गया है। हालांकि अभी मुख्य शूटर पुलिस की पकड़ से बाहर है। लेकिन पुलिस का कहना है कि, वह मुख्य शूटर के काफी करीब पहुंच गई है, और उसकी किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds