‘एनिमल’ का टीजर रिलीज, लुंगी-कुर्ता में रणबीर कपूर का दिखा खूंखार अवतार, कुल्हाड़ी से किया कात्लेआम

मुंबई : एक्टर रणबीर कपूर की आगामी एक्शन-थ्रिलर ‘एनिमल’ का रविवार को टीजर रिलीज हो गया है। इसी के साथ ट्विटर पर रणबीर और ‘एनिमल’ दोनों हैशटैग ट्रेंड होने लगे हैं। ‘एनिमल’ को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्टर किया है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

‘एनिमल’ टीजर की शुरुआत मुखौटे लगाए कई लोगों के साथ होती है। वहीं रणबीर के हाथ में कुल्हाड़ी दिख रही है। लंबे बाल और हैवी शेविंग में वह काफी खूंखार से दिख रहे हैं। सफेद कुर्ता और धोती पहने हुए एक्टर कुल्हाड़ी से हर किसी को रौंद डालते हैं। वहीं टीजर में पंजाबी गाना भी सुनने को मिलता है। जो कि फैंस को पसंद आ रहा है।

एनिमल की रिलीज डेट और क्लैश

Animal का वीडियो शेयर करते हुए रश्मिका ने भी पोस्ट किया। रश्मिका मंदाना ने लिखा, ‘क्या आप तैयार हैं। बस दो महीने ‘एनिमल’ की रिलीज को बचे हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।’ मालूम हो इसी दिन ‘गदर 2’ और OMG 2 भी रिलीज हो रही है। अब देखना ये होगा कि इस भयंकर क्लैश से कौन सी फिल्म बाजी मारती है।

रणबीर कपूर ने क्या कहा था एनिमल पर

गुड टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने ‘एनिमल’ की कहानी सुनने के बाद अपना रिएक्शन जाहिर किया था। उन्होंने कहा, ‘मैं बाथरूम में गया और खुद को आईने में देख डर गया था। मुझे कभी किसी किरदार की कहानी से डर नहीं लगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds