लॉगिन

टीम इंडिया बारबाडोस में बुरी तरह फंसी, खिलाड़ी होटल रूम में हुए बंद, लाइन लगाकर पेपर प्लेट में खाने को मजबूर

National July 1, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
टीम इंडिया बारबाडोस में बुरी तरह फंसी, खिलाड़ी होटल रूम में हुए बंद, लाइन लगाकर पेपर प्लेट में खाने को मजबूर

टीम इंडिया बारबाडोस में बुरी तरह फंसी, खिलाड़ी होटल रूम में हुए बंद, लाइन लगाकर पेपर प्लेट में खाने को मजबूर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर 17 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म किया. रोहित शर्मा की टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में रोमांचक मुकाबले में हराकर ट्रॉफी जीती. भारतीय फैंस को अपनी इस चैंपियन टीम का इंतजार है लेकिन भारत लौटने में उनको देरी हो रही है. बारबाडोस जहां टी20 विश्व कप फाइनल खेला गया था वहां खराब मौसम की वजह से पूरी भारतीय टीम बुरी तरह से फंस गई है. हालात इतने खराब हैं कि सारे खिलाड़ी होटल के कमरे में बंद होने को मजबूर हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने के बाद जल्दी से जल्दी अपने देश लौटना चाहती है लेकिन बारबाडोस के मौसम ने उनको रोक रखा है. मौसम विभाग ने बारबाडोस में चक्रवाती तूफान की आशंका जताई है और इसको लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. इसकी वजह से वहां की सारे एयरपोर्ट्स को फिलहाल बंद कर दिया गया है. बारबाडोस से सारी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. स्थानीय लोगों को भी घर से निकलने को मना किया गया है. तूफान की वजह से पूरे इलाके में कर्फ्यू जैसा माहौल है.

https://x.com/namma_vjy/status/1807613061194285199

भारतीय टीम होटल में बंद
बारबाडोस के मौसम की वजह से भारतीय टीम को होटल के कमरे में ही बंद रहना पड़ रहा है. बाहर निकलने को लेकर सख्त चेतावनी जारी की जा चुकी है. तूफान की आशंका को देखते हुए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी होटल के अपने अपने कमरे में ही बंद हैं. पीटीआई की रिपोर्ट की माने तो इस वक्त होटल में 70 सदस्यों को होने की जानकारी दी गई है. जैसे ही मौसम में बदलाव होता है सभी सदस्यों को चार्टर फ्लाइट के जरिए बारबाडोस से निकालकर ब्रिजटाउन पहुंचाया जाएगा. यहां से भारतीय दल सीधा नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा.

पेपर प्लेट में खाते दिखे खिलाड़ी
सोशल मीडिया पर एक वरिष्ठ पत्रकार ने भारतीय टीम जहां ठहरी है वहां के हालात को बीसीसीआई के साथ साझा किया. उन्होंने साथ ही बताया कि कैसे बारबाडोस के होटल में लिमिटेड स्टाफ हैं जिसकी वजह से भारतीय टीम के खिलाड़ियों को पेपर प्लेट में डिनर करने को मजबूर हुए. इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लाइन में लगना पड़ा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds