सागौन तस्कर गिरफ्तार : जंगल में काट रहा था पेड़, पुलिस ने लकड़ी समेत पकड़ा

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सागौन की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि पेड़ काटने वाला एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। जिसकी पतासाजी के लिए टीम लगी हुई है।

कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि बीती देर रात मुखबिर से सूचना मिला कि, कुंजारा जंगल में वनों की कटाई हो रही है। पुलिस और वन विभाग ने मौके पर पहुंची और टीम ने घेराबंदी कर जंगल में देखा की केरसई गांव निवासी पंकज यादव (35 वर्ष) ने सागौन के दो पेड़ों को काट दिया है और उसे टुकड़ों में काटकर ट्रैक्टर में ले जाने वाला था। जंगल के अंदर घुसे और ट्रैक्टर में लोड कर रहे तस्कर पंकज यादव को धर दबोचा। वहीं पेड़ काटने वाले मजदूर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। वन विभाग ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध वन अधिनियम का प्रकरण तैयार कर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds