लॉगिन

शिक्षक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप : कई छात्राओ के साथ करता था अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Chhattisgarh July 31, 2025 रिपोर्टर: shailesh
शिक्षक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप : कई छात्राओ के साथ करता था अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

शिक्षक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप : कई छात्राओ के साथ करता था अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

बिलासपुर। एक सरकारी विद्यालय में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शिक्षक पर आरोप है कि, वह कई छात्राओं के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। इस आरोप में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सरकारी स्कूल की छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक राम मूरत कौशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

बतादें छात्राओं ने पुलिस में शिकायत कि, 55 वर्षीय शिक्षक राम मूरत कौशिक स्कूल आकर हमारे साथ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक व्यवहार करते है। इस आरोप पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक गिरफ्तार कर लिया है।

सोनगरा मिडिल स्कूल में भी घटित हुई थी ऐसी ही घटना

ऐसे ही सूरजपुर जिले का भी एक मामला सामने आया था। जहां एक शिक्षक पिछले कुछ समय से 19 छात्राओं को गलत तरीके से छू रहा था। सोनगरा मिडिल स्कूल में पदस्थ टीचर उनसे अश्लील बातें कर रहा था। अब शिक्षक और स्कूल के हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। कक्षा 6वीं से 8वीं कक्षाओं की 19 छात्राओं ने जांच टीम को बताया कि, टीचर सुमन कुमार लंबे समय से उन्हें गलत तरीके से छूते आ रहे। सीने और कमर को छूकर अश्लील बातें करते थे।

छात्राओं की पीठ सहलाते थे। कई छात्राएं बयान देते हुए रोने लगीं। जिन छात्राओं ने छेड़छाड़ की शिकायत की है, उनकी उम्र 13 से 15 साल है। छात्राओं ने लिखित शिकायत में बताया कि, इसकी जानकारी उन्होंने स्कूल की प्रभारी हेडमास्टर अनिता बेग को दी, तो उन्होंने कहा कि वे टीचर को समझा देंगी। किसी से इसकी चर्चा न करें।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds